Showing posts with label 'जीवन शैली'. Show all posts
Showing posts with label 'जीवन शैली'. Show all posts

Sunday, June 26, 2011

शुरू पालनहार प्रभु के शुभ नाम से

आइये और रच दीजिए एक नया इतिहास हिंदी ब्लॉग जगत में, दुनिया की सबसे बड़ी हिंदी ब्लॉगिंग गाइड लिख कर। इस मक़सद के लिए उन सभी लेखकों को आमंत्रित किया जाता है जो कि लिख चुके हैं दुनिया की पहली गाइड हिंदी जानने वालों के लिए। यह नया साझा ब्लॉग इसीलिए बनाया गया है ।
आप सभी सम्मानित राइटर्स को मैं इसमें योगदान के लिए आमंत्रित करता हूँ ।
जो लेख हमें प्राप्त हो चुके हैं , उन्हें हम एक एक करके चेक करने के बाद और आवश्यक सुधार निखार के बाद HBFI पर पेश करेंगे और विद्वान ब्लॉगर्स उस पर अपने विचार देंगे । उपयोगी बिंदुओं को टिप्पणियों से लेकर मूल लेख में समाहित कर दिया जाएगा और वह लेख लेखक और लेखिका को भेज दिया जाएगा। जिसे वह इस ब्लॉग की पोस्ट में सेव ड्राफ़्ट कर देंगे।
समय और क्रम का ध्यान रख कर हम उसे पब्लिश कर देंगे।

...लेख माला पूरी होने के बाद भी इसमें सभी राइटर्स दिए गए विषय पर ही लिखेंगे और अपने लेख को ड्राफ़्ट में सेव करके छोड़ देंगे।
लेख को तारतम्यता के आधार प्रकाशित करने की ज़िम्मेदारी संपादक की होगी।
इस तरह आप देंगे हिंदी ब्लॉगिंग को एक अनमोल तोहफ़ा , नए ब्लॉगर और नई दिशा ।
इस फ़ोरम में ऐसे ब्लॉगर्स को भी आमंत्रित किया जाता है जो कि तकनीकी दक्षता रखते हों और अपनी सेवाएं दे सकते हों ।
हरेक पूर्वाग्रह और संकीर्णता त्यागकर हिंदी ब्लॉगिंग को पतन से उत्थान की ओर ले चलिए मिलकर ।
ऐसा आह्वान हम करते हैं ।
आपका स्वागत है !